• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण:मिर्जापुर में खामियों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण:मिर्जापुर में खामियों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विशाल कुमार सिंह ने सोमवार को पड़री ब्लॉक के लोकापुर ग्राम पंचायत में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई खामियों पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएसीडीओ ने पंचायत भवन, मॉडल शॉप, अन्नपूर्णा भवन और अस्थाई गौ आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। गौ आश्रय केंद्र में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने डंप पड़े गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने और गोबर की लकड़ी तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सके।

 

इसके बाद, सीडीओ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने खंड शिक्षा कार्यालय और बच्चों की देखरेख के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं से स्मार्ट क्लास के बारे में सवाल पूछे। विद्यालय के सामने मैदान में हो रहे खेल पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है। हालांकि, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई देखकर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस की प्रशंसा की।

 

शाम को उनका काफिला ब्लॉक मुख्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने पत्रावलियों का अवलोकन किया। ब्लॉक परिसर में खराब हैंडपंप को ठीक कराने और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह को निर्देशित किया गया। साधन सहकारी समिति के सामने खराब पड़ी लाइट को तुरंत ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए।

 

सीडीओ ने ब्लॉक परिसर के पीछे जीर्ण-शीर्ण भवनों को लाल रंग से क्रॉस लगाकर ध्वस्तीकरण के लिए कहा, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शाम 6 बजे, उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर आनंद कुमार सिंह से जानकारी ली और अस्पताल की साफ-सफाई देखकर उनकी प्रशंसा की। इस दौरान कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .