• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा, वीडियो वायरल

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा, वीडियो वायरल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ढेगुअहा गांव में रविवार को महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विनय कुमार सिंह की तहरीर पर हुई है। विनय ने मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।विंध्याचल थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, ढेगुअहा गांव स्थित एक भवन के कमरे में रविवार को महिलाओं एकत्रित किया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। आरोप है कि प्रार्थना कराने के बाद महिलाओं को ईसाई धर्म के बारे में बताया जा रहा था। ऐसा करने पर रोगों से छुटकारा मिलने का दावा किया जा रहा था।इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची और एक कर्मचारी को अपने साथ ले गई। मामले से जुड़ा वीडियो देख कर विहिप के लोग भी पहुंच गए और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। विनय कुमार सिंह का आरोप है कि वर्ष 2003 में एक ट्रस्ट के नाम जमीन खरीद कर कलना गहरवार में कार्यालय बनाया गया।

चंदौली नौगढ़ का निवासी धर्मेंद्र यहीं बस गया और धर्म परिवर्तन कराने लगा। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .