• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मुकदमा दर्ज, फिर भी राहत नहीं पीड़िता पहुंची राष्ट्रपति कार्यालय

मुकदमा दर्ज, फिर भी राहत नहीं पीड़िता पहुंची राष्ट्रपति कार्यालय


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मुकदमा दर्ज, फिर भी राहत नहीं पीड़िता पहुंची राष्ट्रपति कार्यालय

 

पति की संदिग्ध मौत, सोशल मीडिया उत्पीड़न से परेशान पीड़िता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार

नई दिल्ली/मिर्जापुर/कटनी।

पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित महिला प्राची सोनी ने अब राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पीड़ित महिला प्राची सोनी की शादी मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुकेरी बाजार टटहाई रोड में हुई थी। प्राची सोनी का आरोप है कि उसके पति गौरव सोनी उर्फ कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के पीछे उसकी सास, ससुर और देवर की भूमिका है। इस संबंध में उसने कटरा कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राची सोनी का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वह और उसका परिवार लगातार मानसिक तनाव में है। पीड़िता के अनुसार, चौकी से लेकर थाने तक कई बार उसके बयान दर्ज किए गए, लेकिन इसके बाद भी मामले में प्रगति नहीं हो सकी।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से उसे और उसके परिजनों को बदनाम कर रहे हैं। इस संबंध में भी उसने कटरा कोतवाली में लिखित शिकायत दी, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश लगातार जारी है, जिससे उसका सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।

लगातार उत्पीड़न, न्याय न मिलने और दर-दर भटकने के बाद प्राची सोनी ने अंतिम सहारा लेते हुए राष्ट्रपति से गुहार लगाई। राष्ट्रपति सचिवालय ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित राज्य सरकार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और याचिका पर की गई कार्रवाई की सूचना सीधे पीड़िता को देने को कहा है। जबकि उपरोक्त प्रकरण पर प्राची के ससुराल वालों ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है।

 

इस पूरे मामले में कटरा कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज है और विवेचना प्रचलित है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया से जुड़े आरोपों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

फिलहाल, राष्ट्रपति सचिवालय के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित महिला को उम्मीद है कि अब मामले में निष्पक्ष जांच होगी और पति गौरव सोनी उर्फ कृष्णा की मौत से जुड़े तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .