
सड़क किनारे बंधे पांच बकरे और बकरियों को उठा ले गए कार सवार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पटेहरा, मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के पाल बस्ती से सोमवार दोपहर डेढ़ बजे सड़क किनारे बंधे पांच बकरे-बकरियों को दिन दहाड़े कार सवार उठा ले गए।गांव निवासी दिनेश पाल ने बताया कि सड़क किनारे दर्जनों बकरा-बकरी बंधे थे। दोपहर डेढ़ बजे काली कलर सूमो गाड़ी सवार लोग पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही चाकू से रस्सी काटकर बकरा-बकरियों को लादने लगे। चाची अनीता पाल घर के सामने बैठी थीं। लादते देख शोर मचाने लगीं। जब तक परिजन घर के बाहर निकले तब तक तीन बकरे और दो बकरियों लादकर भाग गए। पशु पालकों ने पटेहरा चौराहे पर लगे सीसी कैमरा चेक कराया तो कार कलवारी की तरफ जाती दिखी। पशुपालक दिनेश पाल ने बताया कि मई 2024 में भी घर के सामने बंधे दो बकरे कार सवार उठा ले गए थे । जिसकी तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पर आज तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।