
कार टकराई विद्युत पोल में , कार चालक की मौके पर मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो पुल के पास शनिवार की रात 10:30 के लगभग अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। जिससे कार चालक युवक की कार से दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत गई।
18 वर्षीय सतीश पाल पुत्र राम नगीना खटखरिया गाँव निवासी।शनिवार की रात किसी काम को लेकर पडोसी की कार लेकर सेमरा बरहो बाजार जा रहे थे। जैसे ही बाजार के पास पुल पर पहुचें, सामने से अचानक कोई पशु आ गया। उसको बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पुल के पास स्थित विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। जिससे युवक कार से दबकर गंभीर रूप घायल हो चीखने, चिल्लाने लगा। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को हटाकर घायल युवक को बाहर निकाला। लेकिन देर हो चुकी थी। इसी बीच युवक का कार से गला दबकर मृत्यु हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुँचें स्वजन रोने बिलखने लगे।
मृतक अपने पिता के दो पुत्रों में बडा पुत्र था। पंडित ज्वाला प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज खटखरिया में इंटर का छात्र था।
पिता राम नगीना पाल गोमती में पान बेचकर जीवन यापन करते थे। वही मौके पर पहुचीं पुलिस को स्वजन अपराधिक घटना न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराने की अपील करते हुए शव का दाह संस्कार कर दिए।
इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुचे तो स्वजन अपराधीक घटना न होने के कारण पोस्टमार्टम न कराने पर अडे रहे। जिससे दाहसंस्कार के लिए शव को छोड दिया गया।