
दिव्यांगजनों के पंजीकरण हेतु विकासखण्डवार आयोजित किया जाएगा शिविर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर 05 फरवरी 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, छड़ी, कांन की मशीन, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर, दिव्यांग बच्चों के कावलीयर इम्प्लान्ट एवं करेक्टिव सर्जरी के पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन/आवेदन पत्र निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कराये जाने एवं दिव्यांगजनों का यू0डी0आई0डी0 कार्ड व पेंशन के0वाई0सी0 कराये विकास खण्डवार शिविर का आयोजन किया गया है आयोजित शिविर यथा वि0ख0 सीटी एवं न0पा0 सदर वि0ख0 सीटी 11.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 लालगंज वि0ख0 लालगंज 12.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 हलिया वि0स0 हलिया 13.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 छानबे वि0स0 छानबे 14.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड कोन वि0स0 कोन 15.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 मझवा एवं न0पा0 कछवा वि0ख0 मझंवा 18.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 सीखड वि0ख0 सीखड़ 19.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 नरायनपुर न0पा0 चुनार वि0ख0 नरायनपुर 20.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, दि0ख0 जमालपुर न0पा0 अहरौरा वि0ख0 जमालपुर 21.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 पहाड़ी वि0स0 पहाड़ी 22.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 राजगढ़ वि0स0 राजगढ़ 24.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, वि0ख0 पटेहरा कला वि0स0 पटेहरा कला 25.02.2025 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक होगा। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त शिविर के आयोजन हेतु हाल की व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के साथ शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने स्तर से कराना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन उक्त शिविर में उपस्थित होकर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के साथ विभागीय योजनाओं से वंचित दिव्यांगजन पंजीकरण करा सके। शिविर में पंजीकरण/लाभान्वित होने के लिये दिव्यांगजनों को अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र (मा0 ग्राम प्रधान/सांसद/विधायक/जिला पंचायत/नगर पालिका अध्यक्ष/तहसीलदार/मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रमाण पत्र), जाति प्रमाण पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक व मोबाइल नम्बर ले आना अनिवार्य है।