• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा पहुंचे विंध्यवासिनी धाम, लिया मां का आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा पहुंचे विंध्यवासिनी धाम, लिया मां का आशीर्वाद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा रविवार को विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी से उनका और उनके परिवार का पुराना नाता है। जब भी समय मिलता है, वे यहां दर्शन के लिए आते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं।

 

पूजन-अर्चन के बाद मंत्री एके शर्मा ने विंध्य कॉरिडोर में फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन किया। यह सुविधा नगर पालिका द्वारा शुरू की गई है, जिससे मंदिर आने वाले भक्तों को नि:शुल्क इंटरनेट सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है और विंध्य कॉरिडोर का विकास एक ऐतिहासिक कदम है।

 

मंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .