
सर्विस रोड पर किये गए अतिक्रमण कर्मियों पर चला बुलडोजर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मधुपुर रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र । मधुपुर में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बने सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वालो पर रविवार को बुलडोजर चला कर खाली करवाया गया । अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत राजमार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड से सभी ठेले खुमचे व नाली पर दुकानदारों लगाया गया छाजन को बुलडोजर द्वारा तोड़वाया गयाइस दौरान लोगों ने उपसा कर्मियों के द्वारा इसे मनमानी तरीके का तोफोड़ भी बताया । लोगो ने प्रशासन से अनुरोध किया कि सड़क विभाग ने सर्विस रोड को नाली से एक फ़ीट निचे सड़क बनाया है जिससे कि लोगो को अपने घरों व दुकानों में चढ़ने उतरने के लिए परेशानी होती है । जिसमे बच्चे बुजुर्गो का भी आना जाना होता है । इसके लिए लोगो ने चढ़ने उतरने के लिए कुछ इटे रखे थे उसको भी तोड़ दिया गया । जिससे कि परेशानी बढ़ गई । इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में सुकृत चौकी इंचार्ज चन्द्रभान सिंह यादव अपने फोर्स के साथ मौजूद रहे