
बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी ने शास्त्री पुल से कूद कर दी जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियों से आए बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी प्रमोद पांडेय ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर परिजन शव लेकर घर चले गए। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के चंदवार निवासी प्रमोद पांडेय ऊर्फ गुड्डू स्कार्पियों से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए शुक्रवार को विंध्याचल जा रहे थे। रास्ते में स्कार्पियों को चील्ह थाना क्षेत्र की ओर पुल पर रोकवाकर सिक्का गंगा नदी में फेंकने के लिए उतरे। वह सिक्का फेंकने के बजाए रेलिंग पर चढ़कर गंगा नदी में कूद गए। चालक जब तक कुछ समझता तब तक वह कूद चुके थे। कूदने पर शास्त्री पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री सेतु चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मल्लाह गौतम निषाद, रंजीत, सूरज, सत्या और गोल्ला ने कमासिन के पास प्रमोद को पकड़कर बाहर निकाला। उन्होंने सीपीआर देने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनको मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृृत घोषित कर दिया। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष चील्ह विजय शंकर सिंह ने बताया कि गाड़ी रोककर पुल से कूदे व्यवसायी की मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराकर घर ले गए।