• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जीजा साले ने बनाई थी लूट की मनगढ़त कहानी, दोनों नहीं चुका पा रहे थे कर्ज

जीजा साले ने बनाई थी लूट की मनगढ़त कहानी, दोनों नहीं चुका पा रहे थे कर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी के पास बकरा व्यवसायी से साढ़े तीन लाख की लूट के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। जीजा और साले पर साढ़े चार लाख का कर्ज था। इसीलिए दोनों ने लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाई थी। दोनों ने स्वीकार किया कि घटना झूठी और मनगढ़ंत है। दोनों ने पुलिस को बताया अलग अलग व्यक्तियों सें साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज लिए हैं। जो वापस नहीं कर पा रहे है। इस लिए लूट की मनगढ़त घटना को अंजाम दिया गया ताकि प्राथमिकी दर्ज हो जाने के वाद इनको पैसा वापिस न करना पड़े । पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अकीम अपने जीजा मुख्तार के साथ बाइक से थैले में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर हलिया में बकरा व भेड़ खरीदने जा रहे थे। ददरी बांध पर पर बाइक रोककर जीजा मुख्तार कुछ दूर शौच के लिए चला गया। पीछे से काले रंग की चार पहिया वाहन में सवार चार से पांच लोग मुंह बांधकर आए। बाइक पर बैठे अकीम की कनपटी पर तमंचा सटाकर पैसे से भरा थैला छीन लिया। अकीम को भी गाड़ी में बैठाकर तीन से चार किलोमीटर दूर हलिया की ओर ले जाकर उतार दिया। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी। सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया कि लूट की सूचना संदिग्ध प्रतीत होने पर संतनगर पुलिस और एसओजी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्विलांस टीम ने सीडीआर, नंबर डेटा बैकवर्ड व फारवर्ड एसएमएस का विश्लेषण किया। इसमें लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। तब पुलिस ने जीजा-साले से गहन पूछताछ की। दोनों पुलिस के सवालों को जवाब नहीं दे पाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .