
ब्रेक फेल कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत; बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय
📞 8382048247
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। रीवा–मिर्जापुर हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी स्थित बड़का मोड़ के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे दूसरे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले कंटेनर के चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो सगे भाई भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है