
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रॉबर्ट्सगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने की तथा संचालन जिला सह संयोजक/जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित है। उनके जन्मदिन के अवसर पर संगठन के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला से लेकर बूथ स्तर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि –
17 सितंबर को जिला स्तर पर 75 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं “स्वच्छता ही सेवा” का संकल्प दिलाया जाएगा तथा पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना जाएगा।
17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।
18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
अनिल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनता के बीच जाकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है।
कार्यशाला में अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व प्रत्याशी दुद्धी श्रवण गोंड समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्षता कर रहे अशोक मौर्या ने आए हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।