• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक सवार की मौत 

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाईक सवार की मौत 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्ज़ापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक 62 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। यह घटना नरायनपुर चौकी क्षेत्र के अचितपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर दुर्गा मंदिर निवासी राधेश्याम गुप्ता (62) पुत्र आनंद कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। राधेश्याम गुप्ता अपनी बाइक से नरायनपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। दोपहर लगभग 1 बजे जब वे अचितपुर गांव के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में राधेश्याम गुप्ता की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर नरायनपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .