
जिगना पुलिस की बड़ी सफलता: 19 गुम मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय | 8382048247
मीरजापुर। थाना जिगना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम एवं खोए हुए कुल 19 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई। थाना जिगना की पुलिस टीम एवं साइबर सेल की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते यह सफलता हासिल हुई।
मोबाइल वापस पाकर सभी स्वामी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने थाना परिसर पहुंचकर पुलिस टीम व उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने इसे “खोई हुई उम्मीद वापस मिलने” जैसा अनुभव बताया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या UPCOP ऐप के माध्यम से e-FIR दर्ज करें। साथ ही, मोबाइल की सिम तत्काल बंद कराकर नया सिम प्राप्त करें और CEIR (संचार साथी) पोर्टल पर जाकर मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक कराएं, जिससे दुरुपयोग रोका जा सके।
इस उल्लेखनीय अभियान में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिगना पुलिस एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी मेहनत और तत्परता से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।