• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना बीजपुर पुलिस ने एचएस, जिला बदर, टॉप-टेन अपराधी व गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना बीजपुर पुलिस ने एचएस, जिला बदर, टॉप-टेन अपराधी व गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

थाना बीजपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सेवकामोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर खड़ा होकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष बीजपुर द्वारा मय टीम तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान समय करीब 13.30 बजे ग्राम बकरहिवा मोड़ से अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रद्रीप सिंह, निवासी ग्राम धरतीड़ाड थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वाद संख्या 1111/2024 राज्य बनाम रंजीत सिंह, अन्तर्गत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत जिला बदर किया गया था, जबकि जिला बदर की निर्धारित अवधि अभी पूर्ण नहीं हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बीजपुर का एचएस (हिस्ट्रीशीटर) एवं टॉप-टेन अपराधी भी है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रद्रीप सिंह निवासी – ग्राम धरतीड़ाड, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 33/2018 – धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0

2. मु0अ0सं0 17/2024 – धारा 354, 504, 506 भा0द0वि0

3. मु0अ0सं0 20/2024 – धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0

4. मु0अ0सं0 84/2024 – धारा 110, 115(2), 117(2), 191(2), 351(3), 352 भा0द0वि0

5. मु0अ0सं0 59/2025 – धारा 351(3) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट

6. मु0क्र0सं0 04/2024 – धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970

*एचएस नम्बर – 23ए, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र*

*टॉप-टेन अपराधी – थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र*

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. श्री राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र

2. उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र

3. हे0का0 विपिन यादव, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र

4. का0 हरिश्चन्द्र, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र

5. का0 रामप्रकाश यादव, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .