• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शारदीय नवरात्र से पहले हर हाल में स्टेशन का काम करें पूरा

शारदीय नवरात्र से पहले हर हाल में स्टेशन का काम करें पूरा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के एडीआरएम दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर निरीक्षण करने के बाद कहा कि शारदीय नवरात्र से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।एडीआरएम सुबह 11 बजे विंंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्य को देखा। विंध्याचल स्टेशन पर अमृत भारत योजना के कार्य को धीमा पाए जाने पर तेजी लाने का निर्देश दिया। विंध्याचल स्टेशन पर सफाई बेहतर नहीं मिलने पर निर्देश दिया। कहा कि विंध्याचल में नवरात्र मेला शुरू होने वाला है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए नवरात्र से पहले स्टेशन पर चल रहे कार्य को पूरा कर लिया जाए। एडीआरएम मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर एक घंटे तक निरीक्षण किया। मिर्जापुर में अमृत भारत योजना के कार्य को देखा। प्लेटफार्म दो और तीन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा। प्लेटफार्म के कार्य को बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर आदि रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .