News

बीडीओ को जन सुनवाई के दौरान कई बार देनी होगी उपस्थिति
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
कमलेश पाण्डेय
8382048247
नियमित जन सुनवाई को लेकर जिलाधिकारी ने कसा शिकंजा
जनपद में नई जन शिकायतों के निस्तारण के लिए नई पर्ची व्यवस्था लागू होने के बाद तहसील व ब्लॉक स्तर पर नियमित सुनवाई हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन अलग अलग समय पर मोबाईल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य माध्यम से तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति ली जाये। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहने के मामले में तहसीलदार उप जिलाधिकारी को, उप जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी को और खण्ड विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को सूचित करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :