• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आजाद अधिकार सेना ने मनाया पुलिस हत्या विरोध दिवस

आजाद अधिकार सेना ने मनाया पुलिस हत्या विरोध दिवस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

-उपजिलाघिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोंपा

-पुलिस मुठभेड़ो़ पर उठाए सवालिया निशान

बिजनौर। आजाद अधिकार सेना ने पुलिस हत्या विरोध दिवस मनाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोंपा । आजाद अधिकार सेना ने पुलिस हत्या विरोध दिवस मनाते हुए फर्जी एनकाउंटर पूरी तरह निषेध लागू किये जाने हेतु समुचित निर्देश निर्गत करने के लिए राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन दिया। इस प्रत्यावेदन में कहा गया है कि हमारे देश की पुलिस एक लंबे समय से फर्जी मुठभेड़ के लिए बदनाम रही है जिस पर कुछ वर्षों से विराम लगा हुआ था किंतु वरतमान यूपी सरकार के सक्रिय प्रोत्साहन और निर्देशों के क्रम में पिछले लगभग 7 वर्षों से उत्तर प्रदेश पुलिस और उसकी एजेंसियां लगातार हाफ एनकाउंटर फूल एनकाउंटर आदि के माध्यम से कानून के प्रावधानों के खिलाफ जाकर पुलिस एनकाउंटर कर रही है। इनमें तमाम मुठभेड़ पर गहरे सवालिया निशान लगे हैं जिसमें पिछले दिनों सुल्तानपुर का मंगेश यादव एनकाउंटर भी शामिल है। आजाद अधिकार सेना का मानना है कि इस प्रकार लोगों का एनकाउंटर कानून की दृष्टि से पूरी तरह प्रतिबंधित है। और हत्या की श्रेणी में आता है। आजाद अधिकार सेना ने फर्जी एनकाउंटर पर पूरी तरह रोक लगाई जाने के लिए समुचित निर्देश दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आजाद अधिकार सेना के जिला अध्यक्ष इसरार अहमद, काजल किन्नर जिला उपाध्यक्ष, नईम अहमद जिला संगठन मंत्री , मुशर्रफ अली जिला सचिव , शबाना खान ग्राम पंचायत अध्यक्ष रसूलपुर आबाद , नजर हसन आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .