
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं जनचौपाल का आयोजन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौना, चुर्क (राबर्ट्सगंज) में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बच्चे, महिला व आंगनबाड़ी महिला उपस्थित थी।
⏭️पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।