• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति” के तहत जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति” के तहत जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात (नोडल – मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को थाना पिपरी की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत ग्रीनलैण्ड स्कूल, रेनुकूट में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता एवं आत्मरक्षा से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गयाकार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्र एवं छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध, तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। टीम द्वारा बच्चों को वास्तविक जीवन स्थितियों में सतर्क रहने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा आवश्यक होने पर सहायता प्राप्त करने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराया गया।

 

इसके साथ ही छात्राओं को विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने हेतु जुडो-कराटे के मूलभूत कौशल का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं स्व-सुरक्षा की क्षमता विकसित हो सके।

 

इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम से हे0का0 अमित सिंह, हे0का सरोज एवं म0का0 साक्षी त्रिपाठी द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

सोनभद्र पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन सतत जारी रहेगा, जिससे छात्र-छात्राओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़े और वे भविष्य में सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .