News

शासन के निर्देशानुसार शनिवार को चील्ह थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस दौरान कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 10 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे। इनके निस्तारण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की। यह आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस अवसर पर उप निरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक सुरेश राम सहित समस्त क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :