• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अपना दल कमेरावादी का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला

अपना दल कमेरावादी का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अपना दल कमेरावादी का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला

राजनीतिक दबाव में मिर्जापुर जिलाध्यक्ष को फर्जी मामले में जेल भेजे जाने का आरोपनिष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन

वाराणसी। अपना दल कमेरावादी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पियूष मोर्डिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मिर्जापुर के संतनगर थाना द्वारा राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करते हुए,एफआईआर में नाम न होने के बावजूद जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल को जेल भेजे जाने के मामले की शिकायत की।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीसीआईडी अथवा किसी अन्य जिले के उच्चस्तरीय अधिकारी से कराई जाए। नेताओं ने आरोप लगाया किस्थानीय पुलिस प्रशासन सत्ताधारी कैबिनेट मंत्री के दबाव में कार्य कर रहा है, जिससे न्याय प्रभावित हो रहा है।

एडीजी पियूष मोर्डिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मामले में निष्पक्ष जांच/विवेचना का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव (एडवोकेट), किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान तथा घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरजीत सिंह शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .