• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अनपरा पुलिस द्वारा 48 घंटे में डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर, 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ,240 लीटर डीजल बरामद

अनपरा पुलिस द्वारा 48 घंटे में डीजल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर, 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ,240 लीटर डीजल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान औड़ी मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि दो व्यक्ति दुरासिनी दुर्गा मंदिर के आगे रेलवे पुलिया के पास चोरी का डीजल बेचने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर बबूल की झाड़ियों के पास छिपाकर रखे गए 06 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, एक अदद लोहे की सरिया तथा लगभग 02 मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दिनांक 16/17 मार्च 2026 की रात्रि में बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़ी हाईवा वाहनों की टंकियों को तोड़कर डीजल चोरी किया था। इस सम्बन्ध में थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 62/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा० न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

01.गोपाल बैगा पुत्र जदवीर निवासी बिछड़ी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष।

02.विजय कोल पुत्र रामबिलास कोल निवासी दुल्लापाथर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 34 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*

01. 06 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, 01 अदद लोहे की सरिया, 01अदद 02 मीटर प्लास्टिक पाइप

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

01.प्र0नि0 सतेन्द्र कुमार राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

01.उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

02.हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

03.का0 सौरभ वर्मा, थाना अनपरा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .