
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना कोन का किया गया वार्षिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक निर्देश
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 03.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना कोन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को त्वरित, सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।