• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अराजक तत्व ने रात में तोड़ दी आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में नाराजगी

अराजक तत्व ने रात में तोड़ दी आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में नाराजगी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी पट्टी गांव के बगीचे में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी बृहस्पतिवार को होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंडित प्रतिमा बरामद कर वहां नई प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया। ददरी पट्टी गांव के बगीचे में वर्षों से स्थापित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात किसी अज्ञात अराजक तत्व ने तोड़ दी। बृहस्पतिवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर ददरी प्रधान राहुल सिंह पटेल, अतरैलाराजा प्रधान डा. महानारायण भारती, बसपा नेता धनेश्वर गौतम, राकेश पटेल, सपा नेता सुरेंद्र देव त्रिपाठी, जगदीश मौर्य, रामकरन भारती मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुुलिस ने स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बगल स्थित नाले के पास फेंकी आंबेडकर प्रतिमा बरामद कर दी। सूचना पर सीओ लालगंज अमर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार, जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह, ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भारत सुमन भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचते ही आक्रोशित लोग मामले में सख्त कार्रवाई करने के साथ ही चबूतरे पर डा. भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे। लोगों को समझाते हुए अधिकारियों ने तत्काल चुनार से डाॅ. आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाकर चबूतरे पर स्थापित कराई। सीओ लालगंज अमर बहादुर सिंह ने बताया कि डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमातोड़ने वाले अराजक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .