
टहलने निकली वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। सिरसी बघेल गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे टहलने निकली वृद्धा मुन्नी देवी (65) की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से पांच सौ मीटर रेलवे ट्रैक की ओर टलहने गई थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। अवधेश सिंह ने पत्नी मुन्नी देवी की पहचान की। महिला को एक बेटा था। 20 साल पहले गुजरात में हादसे के दौरान मौत हो गई थी। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई।संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत
जिगना। जिगना स्टेशन पर साइकिल लेकर रेल लाइन पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति की मंगलवार की देर शाम डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। 35 वर्षीय अज्ञात युवक गुब्बारा बेचता था। मंगलवार की शाम छह बजे जिगना स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर के पास से साइकिल सहित रेल लाइन पार कर रहा था। अप लाइन पार कर डाउन लाइन पर पहुंचा था कि सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त कराई जा रही है