
थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्राड पीड़ित की 3,82,300/- रुपये की धनराशि उसके मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सादर अवगत कराना है कि आवेदक मोहित दूबे पुत्र सतीश कुमार दूबे, निवासी केराकत, जनपद जौनपुर (हाल पता– औरी मोड़) के साथ माह जनवरी 2024 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कुल 16 बार में 18,63,966/- रुपये की साइबर ठगी की गई थी।
उक्त प्रकरण के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन किया गया।
जांच के दौरान आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 4,58,882/- रुपये को संबंधित खातों में होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित बैंक शाखाओं से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार करते हुए होल्ड धनराशि में से 3,82,300/- रुपये* को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
शेष होल्ड धनराशि को भी आवेदक के मूल खाते में अवमुक्त कराए जाने हेतु संबंधित बैंकों से पत्राचार की कार्यवाही प्रचलित है।
आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम :—
1. श्री बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा, सोनभद्र
2. हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा, सोनभद्र
साइबर जागरूकता हेतु अपील :—
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें।
साइबर अपराध की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाना या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर शीघ्र शिकायत दर्ज कराएं।