News

चेहरे पर सूजन के कारण प्राथमिक जांच में पहचान छुपाने में कामयाब रहा अखंड प्रताप
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पकड़े गए अखंड प्रताप सिंह ने पहचान छुपाने के लिए उसने बर्रे को पकड़कर अपने आंख में कटवाया था। इससे चेहरे में सूजन आ गई और वह फौरी तौर पर पहचान छुपाने में वह कामयाब रहा। जब इसकी बायोमेट्रिक फेल की सूचना आई तो इसको अंतिम समय में रोका गया। जब पूछताछ शुरू हुई तो अखंड प्रताप सिंह ने कई बार अपना नाम-पता बदला। जब जो भी नाम-पता बताता उस पर पुलिस द्वारा पूछताछ की जाती तो वह फर्जी निकलता। काफी पूछताछ के बाद अंतिम समय में इसने कबूला कि हां, वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :