
बिजनौर में एग्रीस्ट मासा 750 करोड़़ का करेगा निवेश
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
बिजनौर शाखा नें पिछले तीन वर्षो में किसानों की आय-स्तर को 50% तक बढ़ाने में की मदद
वैश्विक बाजारों की जरूरतें पूरी करने में बिजनौर बना मददगार
रिज़वान सिद्दीकी
बिजनौर । जनपद बिजनौर में आज एग्रीस्ट मासा 750 करोड़़ का निवेश करने जा रहा हैं। एग्रीस्ट मासा का दावा हैं की उनकी बिजनौर शाखा नें पिछले तीन वर्षो में किसानों की आय-स्तर को 50% तक बढ़ाने में मदद की है। एग्रीस्ट मासा का दावा हैं की क्षेत्र में दो गुनी हुई आलू की उत्पादकता।वैश्विक बाजारों की जरूरतें पूरी करने में बिजनौर बना मददगार। बिजनौर में एग्रीस्ट मासा फ्रॉज फ्राइस का करती हैं उत्पादन। एग्रीस्ट मासा कंपनी दावा करती हैं की उन्होंने पिछले तीन वर्षों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की आमदनी के स्तर में 50 प्रतिशत की वृद्धि की हैं। इस निवेश से करीब 2,500 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनौर में एग्रीस्ट मासा कंपनी के आने के बाद बिजनौर में आलू की खेती में उत्पादकता 17 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 32 टन प्रति हेक्टेयर हो गई है।
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रीड़ बिजनौर पहुंचीं: साथ में उप प्रधानमंत्री सहित 70 विदेशी मेहमान, कुदाल से मिट्टी खोदकर नई युनिट का करेंगी शुभारंभ
बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रीड़ बिजनौर पहुंच गई है। वह दिल्ली से हेलिकॉप्टर से यहां पहुंची है। यहां पहुंचने पर मंत्री सुरेश खन्ना ने राजकुमारी का स्वागत किया है। बेल्जियम की एग्रिस्ट मासा कंपनी जिले में अपनी नई यूनिट लगा रही है। जिसकी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेल्जियम राजकुमारी शामिल हुई। इनके साथ 70 विदेशी मेहमान भी आएं हैं। थोड़ी देर में राजकुमारी एग्रिस्ट मासा कंपनी की नई यूनिट का भूमि पूजन करेंगी।बिजनौर के गंज चांदपुर रोड पर महमूदपुर के पास स्थित एग्रिस्ट मासा कंपनी फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज के परिसर में दूसरी यूनिट लगाने जा रही है। जिसका आज रविवार को भूमि पूजन होना है।
पिछले कई दिनों से लगातार अधिकारी फैक्ट्री का दौरा कर रहे हैं। तीन हेलीपैड बनाए गए है। जहां पर 10 हेलिकॉप्टर उतरेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अन्य अन्य अफसरों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।