
कार्यभार ग्रहण कर एसपी अपर्णा बोलीं-निष्पक्ष पुलिसिंग पर करेंगे काम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने ग्रहण किया कार्यभार मिर्जापुर। शासन की प्राथमिकता के साथ प्रभावी और निष्पक्ष पुलिसिंग पर कार्य होगा। महिला संबंधी अपराध जन सुनवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। कोशिश रहेगी की जनता को सकारात्मक पुलिसिंग का अनुभव मिले। यह बातें नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। कहाकि क्राइम कंट्रोल टास्क रहेगा। आज के समय में साइबर अपराध हो रहा है। इस पर जागरुकता और रोकथाम के लिए कार्य होगा। इससे पहले उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण की। विंध्यााचल में तीर्थ पुरोहित चित्रसेन मिश्रा ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। मां के गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन किया। इस दौरान एएसपी नक्सल मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी सिटी नितेश सिंंह, सीओ लालगंज अमर बहादुर आदि रहे।
डीआईजी सोमेन बर्मा को दी गई विदाई
मिर्जापुर। डीआईजी सोमेन बर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र बनाए जाने पर शुक्रवार की रात पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में विदाई दी गई। एक वर्ष से अधिक समय तक जिले में तैनात रहे सोमेन बर्मा का जिले में तैनाती के दौरान ही डीआईजी पद पर प्रमोशन हुआ। विदाई समारोह में पुष्पमाला व प्रतीक चिह्न भेंट कर विदाई दी। इस मौके पर आयुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा, एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ लालगंज अमर बहादुर आदि रहे।