• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चक्कर आने से अधिवक्ता की बाइक से गिरकर मौत

चक्कर आने से अधिवक्ता की बाइक से गिरकर मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

रिजवान सिद्दीकी

झालू। हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल जट निवासी मनोज कुमार ( 50 वर्ष ) पुत्र छंगा सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नांगल जट निवासी मनोज कुमार एडवोकेट की चचेरी भाभी की सोमवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह बिजनौर से गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झालू-नहटौर रोड पर ग्राम गौसपुर के पास अचानक चक्कर आ जाने से सड़क पर गिर गए। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .