• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
त्योहारों से पहले प्रशासन सतर्क, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई

त्योहारों से पहले प्रशासन सतर्क, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

8382048247

त्योहारों के मद्देनज़र ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मीरजापुर पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मैरेज लॉन, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सघन जांच की।अभियान के दौरान अनुमन्य ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों को तत्काल उतरवाया गया और संबंधित आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि त्योहारों और आयोजनों के दौरान नियमविरुद्ध तेज ध्वनि के प्रयोग से छात्रों की परीक्षा तैयारी प्रभावित हो रही थी, वहीं बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।इसी को ध्यान में रखते हुए राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को इसी क्रम में जिले के विभिन्न इलाकों में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर चेकिंग कर मानक से अधिक ध्वनि करने वाले उपकरणों को हटवाया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन का भरपूर समर्थन मिला है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि लंबे समय बाद रात्रि में शांति मिलने की उम्मीद जगी है और अब छात्र बिना व्यवधान पढ़ाई कर सकेंगे। लोगों ने अपेक्षा जताई कि मीरजापुर पुलिस आगे भी इसी तरह नियमों का सख्ती से पालन कराएगी, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर स्थायी नियंत्रण बना रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .