News

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 05 पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 30.09.2024 को जनपद सोनभद्र से 05 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुएइस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गयाअपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, श्री कालू सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह, शॉल व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी की सूची:-
1. उ0नि0ना0पु0 कैलाश सिंह।
2. उ0नि0ना0पु0 मैन बहादुर पाण्डेय।
5. मु0आ0(चालक) लोकनाथ यादव।
6. मु0आ0 नौशाद खां।
7. मु0आ0 अली मुर्तजा खां
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0