• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चुनार में 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत फरार होने की उद्घोषणा की कार्यवाही

चुनार में 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत फरार होने की उद्घोषणा की कार्यवाही


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247वारण्ट जारी होने के उपरान्त भी मा0न्यायालय के समक्ष हाजिर न होने पर थाना चुनार पुलिस द्वारा की गयी 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत फरार होने की उद्घोषणा की कार्यवाही सोमेन बर्मा’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध जनपद में समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा मा0न्यायालय द्वारा जारी सम्मन/वारण्ट तथा कुर्की की उद्घोषणा आदि की कार्यवाही शत प्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसके साथ ही पंजीकृत अभियोगों के सफल अभियोजन एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने हेतु नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी करायी जा रही हैथाना चुनार जनपद मीरजापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-422/2017 धारा 498ए,323,504,506 भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. गुड्डू सिंह उर्फ आनंद व 2. अखिलेश कुमार सिंह निवासीगण ग्राम दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद जनपद मीरजापुर के विरूद्ध मा0न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में 82 जा0फौ0 की कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राम प्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुनादी करा कर, सार्वजनिक स्थान एवं अभियुक्त के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया तथाआस-पास के लोगों को भी इस बारे में अवगत कराया गया । यदि उपरोक्त अभियुक्त मा0न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होते हैं तो शीघ्र ही इनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जायेगी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .