• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जिगना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 20 हजार का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जिगना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 20 हजार का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामियां/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः03.01.2026 को थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम खैरा हरगढ़ मिश्रपुर रोड के पास से थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-02/2026 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 20 हजार के इनामियाँ अभियुक्त अनुराग शर्मा पुत्र प्रभात शर्मा निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*नाम पता गिरफ्तार इनामियाँ अभियुक्त —*

अनुराग शर्मा पुत्र प्रभात शर्मा निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-21 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग –*

मु0अ0सं0-02/2026 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —

ग्राम खैरा हरगढ़ मिश्रपुर रोड के पास से, आज दिनांकः03.01.2026 को समय 06.30 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

उपनिरीक्षक जिगना-संजय सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, मीरजापुर ।

मुख्य आरक्षी चन्द्रशेखर सिंह व मनोज कुमार शुक्ला ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .