• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार-

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अभियुक्त गिरफ्तार-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

श्री अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सोशल मीडिया टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुष्प्रचार फैलाने, गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

उक्त क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.01.2026 को सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का एआई (Artificial Intelligence) तकनीक के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर धार्मिक नारे लगाते हुए प्रसारित करने के सम्बन्ध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 196(1), 353(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त समरेज पुत्र मैनुद्दीन, निवासी ग्राम नरोखर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

 

*अभियुक्त का विवरण—*

 

समरेज पुत्र मैनुद्दीन निवासी – ग्राम नरोखर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र

उम्र – लगभग 22 वर्ष ।

 

*अभियोग का विवरण—*

 

मु0अ0सं0 04/2026 धारा – 196(1), 353(2) बीएनएस

थाना – रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*

 

उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र

हे0का0 सतेन्द्र सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .