
मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। मझिगवा गांव निवासी बेचन सरोज के 25 वर्षीय पुत्र अनिल सरोज मंगलवार दोपहर मवैया स्थित मिश्रीलाल इंटर कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान खेल को लेकर कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। कुछ लड़कों ने अनिल सरोज को लात-घूंसों और हाथ में पहने कड़े से बुरी तरह पीटा। इस हमले में अनिल लहूलुहान होकर मैदान में गिर गया और अचेत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह ले गए। घंटों उपचार के बाद होश में आने पर अनिल सरोज ने परिजनों के साथ चील्ह थाने पहुंचकर तीन नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि क्रिकेट खेलने के लिए मार पिट घटना हुई