
बीच राह लू से बेहोश होकर गिरा युवक, मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी के पास किसी काम से जा रहा युवक रविवार को बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार लू की वजह से उसकी मौत हुई है। जिले में लू से मौत की यह तीसरी घटना हैक्षेत्र के टाड़ गांव निवासी पप्पूलाल मौर्य (40) रविवार की सुबह घर से किसी काम के लिए निकले थे। भुजवा चौकी के समीप पहुंचे थे कि अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दीदेहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि एक व्यकित भुजवा चौकी के पास अचेत होकर जमीन पर गिरा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है। ऐसा लगता है कि लू की वजह से उसकी माैत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।