• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर शहर में जाम बना नासूर, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की उठी ज़ोरदार मांग

मिर्जापुर शहर में जाम बना नासूर, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की उठी ज़ोरदार मांग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आए दिन लगने वाला भीषण जाम अब आम जनजीवन के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। लगातार बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के दुष्परिणाम अब साफ तौर पर दिखाई देने लगे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय निवासी, व्यापारी वर्ग और प्रबुद्धजन एक सुर में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग करने लगे हैं।शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है। खासतौर पर शास्त्री ब्रिज, इमामबाड़ा त्रिमोहनी चौराहा, पक्के घाट, पुरानी बजाजी, सुंदरघाट, बसनहीं बाजार और घंटाघर जैसे इलाके जाम से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, वहीं एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को भी निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।त्रिमुहानी चौराहे,पक्के घाट और पुरानी बजाजी इलाके में स्थिति और भी भयावह बताई जा रही है। यहां सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण, ठेले-खोमचे और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार जाम के चलते ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार पर सीधा और नकारात्मक असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर समय-समय पर अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाते हैं। कुछ दिनों बाद फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन स्थायी समाधान के तौर पर सड़कों का चौड़ीकरण कराए और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त व निरंतर कार्रवाई करे।अब शहर के घर-घर से यही आवाज उठ रही है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जाम की समस्या और विकराल रूप ले सकती है। लोगों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता में लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि मिर्जापुर शहर को जाम सेनिजात मिल सके और सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .