• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के चार जोड़ों सहित कुल 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री (समाज कल्याण) संजीव कुमार गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भगवान गणपति की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका और रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुल 59 जोड़े भी विवाह सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार सहयोग राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसमें से 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में जमा किए गए, जबकि 25 हजार रुपये का सामान दिया गया। शेष 15 हजार रुपये वैवाहिक आयोजन पर खर्च किए गए। सभी जोड़ों का विवाह आचार्यों की उपस्थिति में वेदों के मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। विवाह से पर्व वर पक्ष का बैंड-बाजे के साथगया। विवाह से पूर्व वर पक्ष का बैंड-बाजे के साथ आगमन हुआ, जिसका वधू पक्ष ने स्वागत किया। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, बर्तन, ट्रॉली बैग, घड़ी, पंखा, कूलर, आयरन प्रेस, गद्दा, कंबल, तकिया, चूड़ी और कंगन सहित कई उपहार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। कन्या पक्ष से आए कई परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही इस सामूहिक विवाह योजना की सराहना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .