
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शामली की ओर से काका नगर में स्थित पतंजलि कार्यालय में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जिसमें शामली जिले के विभिन्न तहसील प्रभारी एवं योग साधक उपस्थित रहे। जिन योग साधकों ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण लिया उन साधकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा लंबे समय से अपनी नियमित योग क्लास चलने वाले योग साधकों को पतंजलि जैकेट देकर सम्मानित किया गया तथा सभी भाइयों और बहनों को योग कक्षाओं को अधिक से अधिक बढ़ाने की प्रेरणा दी गई तथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट शामली के जिला प्रभारी श्री करण सिंह जी ने सभी को संगठन संबंधी एवं स्वास्थ्य संबंधी गहन जानकारी दी ।भारत स्वाभिमान के सह प्रभारी मुकेश वर्मा जी ने योग संबंधी तथा औषधियों के बारे में चर्चा की। डॉक्टर कुमुद शर्मा महामंत्री भारत स्वाभिमान ने मंच संचालन किया। इस कार्यक्रम में करण सिंह, कुमुद शर्मा, मुकेश कुमार, भारत शर्मा सोशल मीडिया जिला प्रभारी, मनोज शर्मा, लक्ष्य शर्मा, प्रदीप कुमार, विजयपाल सिंह ,विकास तोमर, सत्यपाल सिंह, हरजीत सिंह, अंतर सिंह , फूल कुमार, पवन कुमार, मनोज तोमर, रविकांत धीमान, मुकेश कुमार, संजय पाल, नवाब सिंह, गुलाब सिंह,
भोपाल सिंह ,अमरीश कुमार, मयंक तोमर आदि साधक उपस्थित रहे ।