• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_घर से भाग गई पत्नी तो पड़ोसी ने महिला की सब्बल से वार कर ले ली जान, इस वजह से बाैखलाया था; जानें मामला_

_घर से भाग गई पत्नी तो पड़ोसी ने महिला की सब्बल से वार कर ले ली जान, इस वजह से बाैखलाया था; जानें मामला_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांव में महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मोरवा थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। इससे पहले आरोपी भाग निकला था। उसकी तलाश की जा रही है।सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोमवार दोपहर बाद पड़ोसी ने सब्बल से वार कर कुसुम देवी (35) की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शक के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएल सीईटीआई परिसर के समीप हुई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि परिसर से लगी बस्ती निवासी कुसुम देवी (35) पत्नी अमर सिंह चौहान के सिर पर सब्बल से वार कर पड़ोसी अजय दास मौके से फरार हो गया। महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय दास की पत्नी एक माह पूर्व घर से भाग गई थी।

 

अजय को शक था कि कुसुम देवी की बातों में आकर वह घर से भागी है। इसी द्वेष में वह उससे नाराज था और मौका पाकर हमला कर दिया। आरोपी की धर पकड के लिए गठित टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज समेत सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी ली लेकिन आरोपी नहीं मिला


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .