
_बहन की पिटाई से नाराज भाइयों ने बहनोई को पीटा, हालत गंभीर_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार को बहन की पिटाई से नाराज भाइयों ने अपने बहनोई को जमकर पीट दिया। इससे बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस घायल बहनोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गई, जहां से डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।राजगढ़ निवासी दिलीप ने बुधवार की रात झगड़ा होने पर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने नरायनपुर स्थित अपने मायके में फोन कर भाइयों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह उसके तीन भाई बहन के घर पहुंच गए। बातचीत के दौरान बहनोई और सालों के बीच विवाद होने लगा।बात बढ़ने पर तीनों भाइयों ने अपने बहनोई दिलीप को जमकर पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में साले बालेंद्र कुमार (30) को भी हल्की चोटें आईं। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस दिलीप और बालेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टर ने दिलीप की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिए। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि घरेलू विवाद में मारपीट होने से दो लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।