• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर बढ़ेगी बसों की संख्या_

_सोनभद्र, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर बढ़ेगी बसों की संख्या_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। दीपावली पर्व को देखते हुए रोडवेज की बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते रेल प्रशासन पर्व पर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इस बीच रोडवेज प्रशासन ने भी दीपावली को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। रोडवेज डिपो में इस समय 78 बसें हैं। दीपावली को देखते हुए सोनभद्र, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर लंबी दूरी वाली बसों को ज्यादा यात्रियों की संख्या वाले रूटों पर लगाया जाएगा।दीपावली के बाद छठ पड़ता है। घर से दूर दूसरे प्रदेशों व जिलों में काम करने वाले लोग दीपावली की छुट्टी पर अपने घरों को लौटते हैं। इस दौरान ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। मिर्जापुर स्टेशन पर दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियाें की संख्या ज्यादा है। पर्व पर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसमें 13 ट्रेनों का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव भी है। इन ट्रेनों में अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन, कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जबलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर-पुरी स्पेशल आदि ट्रेनें शामिल हैं। उधर, पर्व को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारी की है। रोडवेज मिर्जापुर डिपो में 78 बसें है। इसमें 61 निगम की हैं और 17 अनुबंधित हैं। निगम की छह बसें उपचुनाव में चली गई हैं। इस समय रोडवेज डिपो में 72 बसें हैं। मिर्जापुर डिपो से वाराणसी रूट पर 16, प्रयागराज पर 25 और सोनभद्र पर 25 बसें चलती हैं। प्रयागराज रूट पर और बसें हैं, जो प्रयागराज से आगे कानपुर व दिल्ली जाती हैं। अन्य बसें लखनऊ, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, लखीमपुर के लिए जाती हैं। दीपावली पर्व पर प्रयागराज, सोनभद्र व वाराणसी रूट पर यात्रा ज्यादा आ रहे हैं। रोडवेज मिर्जापुर डिपो की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव का कहना है कि दीपावली पर प्रयागराज, सोनभद्र व वाराणसी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। इन रूटों पर जो बसें लगी हैं, उनके अलावा यात्रियों की संख्या के हिसाब से दो से चार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। इन तीनों रूटों पर एक-एक अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को समस्या न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .