• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_बीएनएस में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_

_बीएनएस में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0-203/2024 धारा 105, 324(4),125(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदिनांक 03.10.2024 को समय लगभग 6:15 बजे थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत सलखन के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर एक ट्रेलर नं0- UU 78 GN 4318 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सड़क के किनारे खड़े 1. अंशु भारती उर्फ अन्नू पुत्र स्व0 शंकर उम्र करीब 27 वर्ष 2. अंश जायसवाल पुत्र बिंदु उम्र 06 करीब वर्ष 3. जान्हवी पुत्री बिंदु उम्र 04 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को टक्कर मार दिया जिससे उक्त सभी को गंभीर चोटे आ गई सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लोढ़ी उपचार हेतु भेजा गया था जिसमें उपचार के दौरान सभी लोगों की मृत्यु हो गई है। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-203/2024 धारा 105, 324(4),125(2) बीएनएस बनाम महेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम कुरूस्ती कलां पोस्ट दमपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर उम्र करीब 44 वर्ष पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम कुरूस्ती कलां पोस्ट दमपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर उम्र करीब 44 को सलखन चौराहे के पास से आज दिनांक 04.10.2024 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –

महेन्द्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम कुरूस्ती कलां पोस्ट दमपुर थाना मलवा जिला फतेहपुर उम्र करीब 44 वर्ष।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1- प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन सोनभद्र।

2- उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन सोनभद्र।

3- का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

5- का0 कृष्ण कुमार चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .