
_थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर लड़का पक्ष से पैसा, जेवरात लेकर फरार हो जाने से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-450/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्ता पुष्पा पत्नी विकास निवासी सलखन नौका टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष जो अपने गिरोह के साथ मिलकर शादी करने हेतु बाहरी लोगो को बुलाकर अपने जाल मे फंसाकर शादी का नाटक करके लड़का पक्ष से पैसा, रुपये एवं जेवरात लेकर फरार हो जाने के सम्बन्ध मे प्राप्त सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।आज दिनांक04.05.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
01. पुष्पा पत्नी विकास निवासी सलखन नौका टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. उ0नि0 बृजेश दूबे मय टीम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।