• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा खनन से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया_

_थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा खनन से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं कुशल मार्ग दर्शन मे थाना रावर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.05.2025 को मु.अ.सं.327/2025 धारा 61(2)ख, 318(4), 336(3), 338, 340(2), 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023, 3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021, 3/4 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957, 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश केशरी पुत्र घनश्याम केशरी निवासी ग्राम खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्ष एवं मु0अ0सं0 424/2024 धारा 379, 411, 186 भा0दं0वि0 व 3(1),58,72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली एवं 4, 21, 3 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित अभियुक्त सारनाथ यादव पुत्र राम लखन यादव ग्राम काटा हथिया, थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. आकाश केशरी पुत्र घनश्याम केशरी निवासी ग्राम खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्ष।

2. सारनाथ यादव पुत्र राम लखन यादव ग्राम काटा हथिया, थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .