• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात 27 नवम्बर को जनपद में करेंगी जन सुनवाई_

_राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात 27 नवम्बर को जनपद में करेंगी जन सुनवाई_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मीरजापुर 23 नवम्बर 2024- राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात आगामी 27 नवम्बर 2024 को अपने जनपद भ्रमण के दौरान जनपद की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलें यथा-दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह, एसिड अटैक आदि से सम्बन्धित आपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृष्टिगत जन सुनवाई की जाएगी। राज्य महिला आयोग कार्यालय से जारी पत्र में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .