• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_राज्य मंत्री व जिलाधिकारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश_

_राज्य मंत्री व जिलाधिकारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चोपन/सोनभद्र। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ व जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने चोपन सोन नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने घाट की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए नगर पंचायत की ओर से अध्यक्ष उस्मान अली ने घाट पर नगर पंचायत द्वारा की जा रही सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की जानकारी दी। जिसके बाद राज्य मंत्री एवं जिलाधिकारी ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा,राजा मिश्रा, संजीव तिवारी, सुनील सिंह, श्यामाचरण गिरी, डॉ बृजेश सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, राकेश पाण्डेय बिंदू, अमरनाथ सिंह,सभासद दिव्य विकास सिंह, अनिकेत रावत, नागेन्द्र यादव,शलीम कुरैशी,नरेश यादव,अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .