• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सोनभद्र: आजादी के इतने दशक बाद भी ढिबरी युग में जीने को मजबूर गुरमुरा वासी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश_

_सोनभद्र: आजादी के इतने दशक बाद भी ढिबरी युग में जीने को मजबूर गुरमुरा वासी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

डाला (सोनभद्र)- कोटा ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा का लगभग आधा से अधिक इलाका आज भी अंधेरे में है जहां बिजली का कनेक्शन विभाग द्वारा नहीं दिया गया जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन कर बिजली की मांग को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया ।चोपन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कोटा के टोला गुरमुरा के तारा देवी मंदिर के आसपास जो कि स्टेट हाइवे से सटे हुए लगभग 50 घर आबाद है जहां बिजली की समस्या दशकों से बना हुआ है लेकिन इसका निस्तारण अभी तक नहीं हो सका वहीं पास के गुरमुरा में बिजली का कनेक्शन विभाग द्वारा दिया गए हैं हम लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया कई बार बिजली की समस्या को लेकर हम लोग विभाग के संबंधित अधिकारी व जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है हम लोग आज भी टार्च सूर्य ऊर्जा चार्जर, ढिबरी, मोमबत्ती के सहारे अपना जीवन बसर कर रहे हैं जिसके कारण बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में कठिनाइयां होता है हम सभी ग्रामीण जिलाधिकारी महोदय जी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए विद्युतीकरण की मांग कर रहे हैं ।

बिजली कनेक्शन की मांग करने वालों में पन्नालाल रामरतन हरदेव अनिल रामनरेश लालजीत रामप्रसाद समर सूरज रामविलास दयाशंकर देवंती संत कुमार मुन्नालाल निर्मला देवी रामनरेश दीपनारायण महेंद्र रविशंकर आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .